काशीपुर, जनवरी 29 -- सितारगंज। विकासनगर में 18 वर्ष के कश्मीरी युवक के साथ जानलेवा हमले की घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह ने सीएम से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए उत्तराखंड की वादियों में युवक शॉल बेचने आया था। उसे नफरत की आग में झोंक दिया गया। लोहे की रॉड से उस पर जानलेवा हमला करना, उसकी हड्डियां तोड़ देना 'अतिथि देवो भव' का संस्कार नहीं हो सकता है। इस तरह की घटनाओं ने देवभूमि को शर्मशार किया है। मेहनत मजदूरी करने वाले एक मासूम बच्चे के साथ दरिंदगी करने वाले लोग अपराधी और आतंकी मानसिकता के हैं। नवतेज पाल सिंह ने न्याय की मांग करते हुए नफरत के इस जहर को देश से खत्म करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.