देहरादून, मार्च 12 -- विकासनगर। लांघा रोड छरबा में गुरुवार को एक युवक अपने किराए के कमरे के अंदर मृत अवस्था में पाया गया। जानकारी के अनुसार लांगारोड छरबा स्थित एक कमरे में रहने वाला युवक मृत पाया गया। मृतक की पहचान दीवान सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी उखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह वर्तमान में छरबा में किराए के कमरे में रह रहा था। जिस मकान में युवक रह रहा था, उसके मालिक का नाम प्यार सिंह बताया गया है। जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को शक हुआ। इसके बाद कमरे की जांच करने पर युवक अंदर मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मौत के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई,...