विकासनगर में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 10 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को बादामावाला मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से अवैध खुखरी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी सौरभ सिंह (25) पुत्र गोपाल सिंह निवासी शिवपुरी कॉलोनी, डाकपत्थर, विकासनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी रात के समय किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उसके खिलाफ धारा 25/4 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल मनोज भारती और पीआरडी जवान कमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.