देहरादून, अप्रैल 18 -- विकासनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत सघन चेकिंग अभियान जारी है। विकासनगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर व्यापक जांच अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इनमें रेस ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट और मॉडिफाइड साइलेंसर जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियान के दौरान 6 वाहनों को सीज किया, जबकि 22 वाहनों के कोर्ट चालान और 7 के संयोजन चालान किए गए। रात में अनावश्यक रूप से घूम रहे 5 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत कार्रवाई करते हुए 1250 रुपये का जुर्माना वसूला गया।पुलिस ने क्षेत्र के होटल, ढाबा और अन्य प्रतिष्ठान संचालकों को निर्धारित समय के बाद दुकानें बंद रखने के निर्दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.