देहरादून, मार्च 13 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने शुक्रवार को कुंजाग्रांट निवासी 26 वर्षीय मंसूर अली पुत्र वाजिद अली को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...