विकासनगर पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार
देहरादून, जून 16 -- विकासनगर। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने मंगलवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर राजीव रौथन बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया था। गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए प्रवीण चमोली पुत्र शांति प्रसाद चमोली निवासी लाइन जीवनगढ़, विकासनगर व अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल मजीद को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विकासनगर पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.