देहरादून, जून 23 -- विकासनगर। गैर-जमानती वारंटों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने मंगलवार को चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित चार आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार वारंटियों में इम्तियाज पुत्र मुख्तियार (30) और इकरार पुत्र इसरार उर्फ सैनी (26), निवासी कुंजाग्रांट शामिल हैं। दोनों के खिलाफ उत्तराखंड गौसंरक्षण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज है। इसके अलावा शकील पुत्र स्वर्गीय जान मोहम्मद (52), निवासी मटक माजरी कुंजा को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं मेहरबान पुत्र स्वर्गीय जमशेद (38), न...