देहरादून, मार्च 21 -- विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी अर्जुन सिंह (29 वर्ष), निवासी मेहूवाला खालसा को चोरी के इरादे से घूमते हुए पकड़ा गया। उसके पास से एक अवैध खुखरी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...