देहरादून, अप्रैल 17 -- विकासनगर। हरबर्टपुर नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर एसडीएम से भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की है। प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार भी एसडीएम के पास ही है, लिहाजा उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अपने अधीन होने वाले भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर ने कहा कि नगर पालिका हरबर्टपुर में बड़े पैमाने भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पालिका क्षेत्र अंतर्गत दो बीघा जमीन पर लगने वाले पीठ बाजार की जमीन के लिए जमीन स्वामी को पांच बीघा जमीन का किराया दिया गया है, जिससे लाखों रुपए की हेराफेरी की ग...