विकासनगर के ढकरानी में 8.09 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 10 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 8.09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान ढकरानी के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान विशाल (32) पुत्र बंशीलाल निवासी बाबूगढ़, विकासनगर के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर कोतवाली विकासनगर में मुकदमा संख्या 277/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से स्मैक के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है। उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी टीम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.