देहरादून, सितम्बर 15 -- विकासनगर। एटनबाग चाय बागान के पास बुधवार सुबह सड़क किनारे मलूकावाला निवासी इसम सिंह का शव मिला। इसम सिंह महिंद्रा वर्कशॉप में रात्रि चौकीदार था। पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...