अल्मोड़ा, मार्च 27 -- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ताकुला मंडल के इसलना खाड़ी, सुनौली और भैसोड़ी गांवों का दौरा किया। लोगों की शिकायतें सुनीं। 22 लाख रुपये की विधायक निधि से विकासकार्य करने की घोषणा की। इसलना खाड़ी में मंत्री ने सड़क कटिंग के लिए ढाई लाख रुपये और मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। छात्रा प्रियांशी पंत को विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। सुनौली में सीसी सड़क मार्गों के निर्माण के लिए आठ लाख रुपये और गणनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए तीन लाख रुपये देने की की। भैसोड़ी गांव में नरसिंह देवता मंदिर के लिए तीन लाख रुपये और कज्यरो देवता मंदिर के लिए डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत किए। यहां पूर्ण चंद्र, दिनेश कुमार, महेश पंत, दीपक पंत, ललित पंत, कृपाल सिंह,...