कानपुर, मई 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता भाजपा दक्षिण जिला प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन दूसरे सत्र की अध्यक्षता करते हुए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि भाजपा के सुशासन और विकास कार्यों की योजनाओं के जरिए कार्यकर्ता जनता के द्वार पर जाएं। शिद्दत से सेवा और समर्पण भाव से इन्हें बताएं तो संगठन मजबूत होगा। जब संगठन बनेगा तो यूपी मिशन-2027 सफल होगा। इस बात को हर कार्यकर्ता अपना कार्य मानकर करे। उद्घाटन सत्र में सांसद रमेश अवस्थी, एमएलसी व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्त और शिवराम सिंह ने राधे ग्रीन गेस्ट हाउस, केशव नगर में संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्रवाद की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- सुपौल: भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत : मंत्री प्रशिक्षण में 260 से अध...