गुड़गांव, अप्रैल 7 -- चंडीगढ़/गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने के लिए प्रदेश में विकसित हरियाणा दस्तावेज तैयार किया गया है। इस दस्तावेज के तहत सभी विभागों को वर्ष 2030, 2036 और 2047 को लक्ष्य मानते हुए अपने-अपने विजन, स्वरूप और चुनौतियों के अनुरूप कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) विकसित भारत का केंद्र बिंदु रहेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने अपनी औद्योगिक नीति में आवश्यक संशोधन किए हैं और मेक इन हरियाणा नीति का ड्राफ्ट तैयार किया है, जिससे प्रदेश को औद्योगिक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाया जा सके।निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहनराव नरबीर सिंह ने ...