विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में शामिल होने लातेहार के दो प्रतिनिधि रवाना
लातेहार, जून 2 -- लातेहार,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लातेहार जिले के दो प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह एवं श्याम गुप्ता हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के लिए रवाना हुए। सोमवार की देर रात लातेहार रेलवे स्टेशन पर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में दोनों प्रतिनिधियों को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि ग्रामीण विकास, आत्मनिर्भर गांव, आजीविका संवर्धन तथा जनभागीदारी आधारित विकास मॉडल से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। इस दौरान प्रतिभागियों को गांवों के सतत एवं समावेशी विकास से संबंधित सफल प्रयोगों और नवाचारों की जानकारी मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.