शाहजहांपुर, मई 18 -- शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026 के प्रचार-प्रसार को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनुराधा और श्रीमती पारुल यादव ने छात्राओं को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती अनुराधा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सामुदायिक विकास में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है। वहीं, श्रीमती पारुल यादव ने छात्राओं को क्विज प्रतियोगिता के लिंक, समयावधि, पात्रता और आवश्यक शर्तों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम को लेकर छा...