भदोही, मार्च 15 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस का सात दिनी शिविर चल रहा है। शनिवार को रामरायपुर दलित बस्ती में चौथे दिन स्वयं सेवकों ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक स्वच्छता का संदेश दिया।दिन की शुरूआत नित्य क्रियाओं योगाभ्यास, ध्यान और ईश्वर वंदना से हुई। इसके पश्चात, एनएसएस की टोलियां गोद लिए गए ग्राम रामरायपुर की दलित बस्ती में पहुंचीं। जहां स्वयं सेवकों ने सघन स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया। इसके साथ ही, मिशन शक्ति पर आधारित स्वरचित पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से एक जन-जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें गगनभेदी नारों के साथ महिला अधिकारों और सुरक्षा की आवाज उठाई गई। मध्याह्न भोजन के उपरांत महाविद्यालय परिसर में एक बौद्धिक संगोष्ठी का आयोज...