नई दिल्ली, अगस्त 31 -- सरदार तरनजीत सिंह संधू,उप-राज्यपाल, दिल्ली महान शहर केवल बड़ी-बड़ी इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से नहीं बनते, उनकी असल पहचान इस बात से होती है कि वे अपनी प्रकृति, इतिहास और विरासत को कितना सहेजते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए क्या छोड़कर जाते हैं? दिल्ली इस मामले में खास है। एक ओर यमुना, उसका बाढ़ क्षेत्र, रिज, शहरी वन, जैव-विविधता पार्क और जल निकाय हैं, तो दूसरी ओर पुरातात्विक स्थल, ऐतिहासिक स्मारक, पुराने मोहल्ले व सांस्कृतिक विरासत हैं, जो इसकी पहचान को समृद्ध करते हैं। भारत जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के संकल्प की ओर बढ़ रहा है, तब दिल्ली के विकास की हमारी परिकल्पना भी ऐसी होनी चाहिए, जिसमें आधुनिकता के साथ पर्यावरण और विरासत का संरक्षण हो। इसी दृष्टि के अनुरूप मास्टर प्लान दिल्ली 2047 (एम...