गौरीगंज, अक्टूबर 7 -- गौरीगंज। संवाददाता ब्लॉक परिसर गौरीगंज में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में कार्यकर्ताओं और आमजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा के अनुभव साझा करते हुए देश की प्रगति में जनता के विश्वास, सहयोग और सामूहिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।प्रधानमंत्री ने विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, गरीब कल्याण, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही। उनके संबोधन के बाद सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा, स्थापित किए गए सेवा ज्योति कलश भाजपा जिलाध...