नई दिल्ली, जुलाई 22 -- विकसित भारत 2047 के लिए भविष्य उन्मुख शिक्षा व्यवस्था पर केंद्र-राज्य की साझेदारी ज़रूरी - धर्मेंद्र प्रधान नई दिल्ली। विशेष संवाददाता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें समान भागीदार हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सामूहिक सफलता का आकलन इस बात से होगा कि हम बच्चों के सीखने के स्तर (लर्निंग आउटकम्स ) में कितना सुधार ला पाते हैं और प्रत्येक बच्चे के लिए कितने बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं।

सम्मेलन का आयोजन धर्मेंद्र प्रधान नई दिल्ली स्थित आईसीएआर-नेशनल एग्रीकल्चरल साइंस कॉम्प्लेक्स में आयोजित स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों के दो दिवसीय स...