गोरखपुर, सितम्बर 28 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। 'विकसित भारत @2047' विषय पर आयोजित व्याख्यान का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। मुख्य वक्ता बापू पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश प्रताप सिंह ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार रखे। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने भगत सिंह के जीवन, राष्ट्रभक्ति और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रविन्द्र नाथ शुक्ल तथा आभार ज्ञापन डॉ. अनीता कुमारी ने किया। यह भी पढ़ें- भगत सिंह जयंती पर वाटिका में किया पौधरोपण इस दौरान वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. अवनीश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में स्...