विकसित भारत' विषय पर विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी कल्पना
कन्नौज, जुलाई 28 -- कन्नौज : भारत सरकार के हैंडीक्राफ्ट विभाग की ओर से कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को 'विकसित भारत' विषय पर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 115 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पारंपरिक हस्तशिल्प कला के साथ कौशल विकास और स्वरोजगार की संभावनाओं की भी जानकारी दी गई। इस दौरान टेराकोटा, तारकशी कला, सुगंधित मोमबत्ती व अगरबत्ती निर्माण और ग्लास पेंटिंग की कार्यशालाएं आयोजित की गईं। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को इन कलाओं की बारीकियां बताने के साथ इनके व्यावसायिक उपयोग के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि हस्तशिल्प केवल पारंपरिक कला तक सीमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.