नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- लोकसभा ने मनरेगा का नाम बदलने समेत कई प्रावधानों में बदलाव करने वाले विकसित भारत- जी राम जी विधेयक को पारित कर दिया है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बिल को सदन में रखा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। इस दौरान विपक्ष की ओर से हंगामा जारी रहा और सदन की कार्यवाही को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा में जिस समय विधेयक पर मतदान हो रहा था, उसी समय कई विपक्षी सांसदों ने कागज के टुकड़े फेंके। शिवराज सिंह चौहान ने विधेयक के पक्ष में कहा कि मनरेगा स्कीम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई थी। अब योजना में बदलाव होने से इसमें करप्शन को कम किया जा सकेगा। मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राम राज्य तो उनका ही सपना था। उन्होंने कहा कि बापू तो आज भी हम लोगों के बीच जिंदा हैं। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.