किशनगंज, जून 15 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड के हरगौरी सभागार में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बारह साल विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा विकसित भारत के निर्माण में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करना था।सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री हरि साहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 साल पर भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन उन्होंने कहा ...