सहारनपुर, जून 18 -- सहारनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विकास, विश्वास एवं जनकल्याण अभियान के अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित गुज्जर भवन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- भारत को 2047 तक समृद्ध राष्ट्र बनाना हमारा लक्ष्य: संजय सिंह टाइगर उन्होंने कहा कि आधुनिक राजमा...