हरदोई, जून 17 -- हरदोई। भाजपा द्वारा 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद भाजपा प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाया जा रहा है। नगर के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सभा सांसद अमरपाल मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, लखपति दीदी अभियान और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी पहल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई हैं। यह भी पढ़ें- विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं विकसित ...