गाजीपुर, जून 17 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह गुरुवार को जिले में आएंगे। वह दर्शन पूजन के साथ ही विकसित भारत संकल्प को लेकर प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे। बुधवार को कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यालय पर चर्चा की। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का आगमन संगठन के लिए गौरव का विषय है। उनके मार्गदर्शन से विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त होगी। यह भी पढ़ें- किशनगंज: विकसित भारत संकल्प को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम की त...