गोपालगंज, जनवरी 10 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता छात्रों में राष्ट्रीय चेतना और भविष्य के भारत के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से 12 जनवरी को विकसित भारत लाइव-2026 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सभी जिलों को निर्देश जारी किया गया है। इसके अनुसार यह कार्यक्रम 12 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे से आयोजित होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों के लिए अनिवार्य रूप से दिखाया जाएगा। विद्यालयों में टीवी, प्रोजेक्टर अथवा अन्य डिजिटल माध्यमों से लाइव प्रसारण की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य से जोड़ना और उनमें रा...