चंदौली, फरवरी 26 -- सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में आगामी 28 फरवरी को विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस आयोजन में चयनित छात्र-छात्राएं विधानसभा और लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के तहत पांच दर्जन से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। यह जानकारी प्राचार्य ने आयोजित प्रेसवार्ता में दी। बताया कि इस कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग लेंगे। मुख्य अतिथि एसडीएम कुंदन राज कपूर होंगे। प्रतिभागियों को एक विषय दिया जाएगा। चयनित छात्र पहले लखनऊ विधानसभा में जाएंगे और वहां से चयनित होने पर संसद में अपनी बात रखेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र, संविधान, और नागर...