वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। जनपद के युवाओं के लिए जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 12 मार्च को सुबह 9:15 बजे से यूपी कॉलेज परिसर स्थित राजर्षि सेमिनार हॉल में किया गया है।इस वर्ष यूथ पार्लियामेंट का विषय 'आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक' है। प्रतिभागियों को इस विषय पर तीन मिनट में अपना पक्ष रखना होगा। प्रतियोगिता में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के वही युवा भाग ले सकेंगे जो वाराणसी जिले के मूल निवासी हैं। यूपी कालेज के प्राचार्य प्रो.धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों को आधार कार्ड तथा अपने संस्थान का पहचान पत्र के साथ आना होगा। जिला युवा अधिकारी यतेंद्र सिंह के अनुसार इच्छुक युवाओं को 11 मार्च की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.