हाथरस, मार्च 7 -- सेठ पी.सी. बागला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस के सेमिनार हॉल में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट - 2026 कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना तथा माय भारत, हाथरस के संयुक्त तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छोंकर रहे तथा कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनय कुमार वर्मा द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेश दिवाकर तथा नगर पालिका परिषद, हाथरस की अध्यक्ष श्वेता चौधरी की उपस्थिति रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, लखनऊ के फील्ड ऑफिसर अश्वनी कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित यूथ पार्लियामेंट सत्र में विभ...