मुंगेर, नवम्बर 12 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रयोजित विकसित भारत युवा संसद 2026 के आयोजन की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना तथा नेहरू युवा केन्द्र (माई भारत) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। मुंविवि के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत पांच जिलों के कॉलेजों में युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि, जिसे पहले 12 अक्टूबर 2025 निर्धारित किया गया था, उसे बढ़ाकर 10 नवंबर 2025 तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। युवा संसद 2026 का आयोजन कॉलेज...