रुद्रपुर, मार्च 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। शुभारंभ सेमिनार हॉल में मुख्य अतिथि पंत विवि के पूर्व प्रोफेसर बीएम कुमार, विशिष्ट अतिथि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के रिसोर्स पर्सन सुनील पंत तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम समन्वयक एवं माई भारत पोर्टल प्रभारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने विषय प्रवर्तन प्रस्तुत किया। माई भारत पोर्टल पर पंजीकृत 62 युवाओं में से चयनित प्रतिभागियों ने 'आपातकाल के 50 वर्ष, भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक' विषय पर अपने विचार रखे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गणेश भट्ट, अंशु पाण्डेय, सुदर्शन सोरारी, नितिन सिंह और ...