पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिले के पांच प्रतिभाशाली युवाओं का चयन बिहार विधानसभा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम 2026 में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है। यह कार्यक्रम 19 एवं 20 मार्च को बिहार विधानसभा के सेंटर हॉल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के सभी 38 जिलों से चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे। जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद" कार्यक्रम का आयोजन 27 फरवरी को मेरा युवा भारत, पूर्णिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में पूर्णिया कॉलेज में किया गया था। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन ...