गोरखपुर, सितम्बर 3 -- गोरखपुर। महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के निर्देशानुसार विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027 का आयोजन किया जा रहा है । अंतर्गत माई भारत पोर्टल की ओर से क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित है। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में चयनित युवाओं को 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अवसर पर भारत मंडपम नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा तथा उन्हें प्रधानमंत्री से भेंट कर संवाद का अवसर प्राप्त होगा। प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 से की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास कर उन्हें विकसित भारत निर्माण से जोड़ना है। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अमिताभ कुमा...