संतकबीरनगर, सितम्बर 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गंगा देवी कपिल देव तिवारी पीजी कॉलेज भुजैनी में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग विषय के अंतर्गत विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्वयंसेवियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि युवा ही किसी भी राष्ट्र की वास्तविक ऊर्जा एवं भविष्य होते हैं। विकसित भारत 2047 का सपना तब तक साकार नहीं हो सकता जब तक हमारी युवा पीढ़ी नवाचार, नेतृत्व और ज्ञान से परिपूर्ण न हो। यह भी पढ़ें- विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग प्रतियोगिता का आयोजन इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों में ता...