वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत बुधवार को विकसित भारत यूथ कनेक्ट कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता यूथ आइकॉन एवं पूर्व क्रिकेटर अच्युत त्रिपाठी ने कहा कि यदि भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है तो उसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश है, जो आने वाले कई दशकों तक युवा ही रहेगा। उन्होंने शिक्षा, नवाचार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को राष्ट्र निर्माण का आधार बतलाते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव एवं कार्यकारी प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने भी युवाओं को संबोधित किया। उप प्राचार्य प्रो. संगीता जैन, प्रो. राहुल, आइक्यूएसी की समन्वयक डॉ. पारुल जैन, प्रो. विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.