सुल्तानपुर, जून 18 -- सुलतानपुर,संवाददाता। देश को विकसित भारत बनाने के लिए सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता अति आवश्यक है। सहभागिता ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा राष्ट्रनिर्माण का आधार है। यह बातें मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन दूबेपुर में आयोजित भारत संकल्प सम्मेलन में मुख्यअतिथि केएनआई पीएसएस के पूर्व प्राचार्य डॉ.राधेश्याम सिंह ने कही। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रियंक वर्मा की देखरेख में आयोजित सम्मेलन में डॉ.सिंह ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को सक्रिय भूमिका अदा करनी पड़ेगी। जिसके बाद विकसित भारत बनाने की संकल्पना जल्द साकार होगी। संस्थान के संस्थापक प्राचार्य प्रो. डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए छात्रों एवं चिकित्सा समुदाय को राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किय...