मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र, सरैया में किसान दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक भव्य कार्यक्रम किया गया, जिसमें 278 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. रामकृष्ण राय, नगर पंचायत अध्यक्ष सरैया कुमारी अर्चना तथा विशिष्ट अतिथि महंथ मृत्युंजय दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय बढ़ाना, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन करना तथा ...