रिषिकेष, फरवरी 5 -- स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में गुरुवार को एसीआईसी-एसआईआईसी (अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर-एसआरएचयू इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर) का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि सचिव, उद्योग विभाग विनय शंकर पांडेय ने कहा कि विकसित भारत के लिए नवाचार को बढ़ावा देना जरूरी है। एसआरएचूय में नवाचार केंद्र की स्थापना विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गुरुवार को विवि परिसर में संस्थापित स्किल सेंटर में एसीआईसी-एसआईआईसी के नए भवन का उत्तराखंड सरकार के सचिव विनय शंकर पांडेय और एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माना, कुलपति डॉ.राजेंद्र डोभाल ने संयुक्त रुप से किया। सचिव विनय शंकर पांडेय ने कहा कि आत्मनिर्भरता के बिना विकसित भारत की परिकल्पना संभव नहीं है। इसके लिए स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.