अलीगढ़, फरवरी 2 -- अलीगढ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्टस एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को कृष्णांजलि मंच पर श्रमिक सम्मेलन का अयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्रमिक विकसित भारत के निर्माण में पूरे मनोयोग से योगदान दें। शुभारंभ राज्य मंत्री मुख्य अतिथि रघुराज सिंह, विशिष्ट अतिथि उप श्रमायुक्त नदीम अहमद दिवाकर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व उपजा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्षता उपजा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने की। संचालन ट्रेड यूनियन महासंघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश सक्सेना ने किया। मुख्य अतिथि रघुराज सिंह ने कहा कि अगर भारत को विकसित देश बनाना है तो श्रमिकों को पूरे मनोयोग से काम करने क...