हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- हल्द्वानी। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध कराया गया। शिविर में कुल 288 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 268 का मौके पर निस्तारण किया गया। शासन स्तर से जुड़ी शिकायतों को संबंधित विभागों के माध्यम से भेजने के निर्देश दिए गए। सांसद अजय भट्ट ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में 24 विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और 467 लोगों को सीधे लाभान्वित किया। यह भी पढ़ें- विकासनगर में 'सेवा संकल्प अभियान' का शिविर रीप परियोजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थि...