सहरसा, जून 18 -- सहरसा, नगर संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पटुआहा कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन , पूर्व प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा , मेयर बैन प्रिया , पूर्व जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी , राजीव रंजन आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।विकसित यह भी पढ़ें- विकसित भारत के निर्म...