एटा, जनवरी 28 -- विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रस्तावित विकसित भारत-जी राम जी गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम को लेकर गांव अमरोली रतनपुर में किसान-श्रमिक ग्राम चौपाल एवं जनजागरण अभियान का आयोजन किया गया। फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण भारत के लिए एक नई शुरुआत है। योजना केवल अस्थायी रोजगार की व्यवस्था नहीं है, बल्कि ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आजीविका प्रदान करने का मजबूत माध्यम बनेगी। सांसद ने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों की रोजगार गारंटी मिलेगी। विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह ...