चाईबासा, जनवरी 30 -- चाईबासा, संवाददाता। विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर गुरुवार को चाईबासा में जिला भाजपा की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इसे ग्रामीणों के समग्र विकास की योजना बताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की पूर्व की योजना में कई प्रकार की खामियां थी जिसे जी राम जी के जरिए ठीक किया गया है और रोजगार की गारंटी देने वाला एक कानून तैयार किया गया है। उन्होंने नगर निकायों के चुनाव की अधिसूचना पर सवाल उठाते हुए कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में नगर निकायों का अतिक्रमण हो रहा है, जो एक संवैधानिक संकट पैदा कर रहा है। यूजीसी बिल के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि सरकार ऐसा कोई काम नहीं करेगी, जिससे किसी भी वर्ग या समुदाय का अहित हो। पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जी राम जी योजना ...