साहिबगंज, अगस्त 17 -- बरहेट। प्रखंड सभागार में सोमवार को ग्रामीण विकास विभाग एवं प्रखंड विकसित भारत-जी राम जी (मनरेगा) के संयुक्त तत्वावधान में 'विकसित भारत-जी राम जी' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण रोजगार, आजीविका के अवसर बढ़ाने और गांवों में विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला की विषयवस्तु प्रशिक्षण के दौरान मनरेगा के पुराने प्रावधानों के साथ नए वीबी जी राम जी अधिनियम, 2025 के महत्वपूर्ण प्रावधानों से कर्मियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। बताया गया कि नए प्रावधानों के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में कार्य तथा केंद्र और राज्य के बीच निर्धारित वित्तीय सहभागिता का प्रा...