नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की जगह विकसित भारत जी-राम-जी विधेयक पारित किए जाने के खिलाफ विपक्षी दलों ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन की कई पार्टियों के सांसद मौजूद रहे। विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार के निकट सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनके हाथों में महात्मा गांधी की तस्वीर वाली तख्तियां थीं। कई विपक्षी सांसदों ने विधेयक के विरोध में गुरुवार को पूरी रात संसद परिसर में धरना भी दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, यह विधेयक सबसे गरीब लोगों के लिए बेहद खराब साबित होगा, क्योंकि मूल मनरेगा योजना में केंद्र सरकार 90 प्रतिशत धनराशि का भुगतान करती थी। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.