दुमका, सितम्बर 9 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में विकसित भारत-जी राम जी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ राहुल कुमार शानू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और विकास से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर विकसित भारत के निर्माण में ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना था। मौके पर बीडीओ ने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए योजनाओं का पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। रोजगार के अवसर बढ़ाने, ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पंचायत स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ काम करने की आवश्यकता है। कार्यशाला में ग्रामीण रोजगार, आजीविका, पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के क्...