हाजीपुर, जून 30 -- विकसित भारत गारंटी स्वरोजगार मिशन पर मंगलवार को यहां प्रखंड परिसर स्थित सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उन्हें योजना से संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार के द्वारा दिया गया। जिसमें मुखिया,पंचायत समिति सदस्य, पंचायत रोजगार सेवक, पीटीए और ऑपरेटर शामिल हुए। प्रशिक्षक सह कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार के द्वारा बताया गया कि यह विकसित भारत गारंटी का रोजगार और आजीविका मिशन योजना 01 जुलाई से लागू हो जाएगी। इस योजना के बारे में उन्होंने हर एक-एक पहलुओं पर जानकारी दी। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि और कर्मियों को योजना के बारे में जानने और समझने की ललक देखी गई। यह भी पढ़ें- विकसित भारत गारंटी सह रोजगार पर पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई ट्रेन...