बागपत, अगस्त 25 -- बड़ौत। विकसित भारत के संकल्प को समझते हुए ग्रोवैल स्कूल गल्र्स विंग की कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और ज्ञान को डिस्प्ले बोर्ड पर जीवंत रूप दिया। छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य से जुड़ी 'शक्ति की सप्तधारा' के सात प्रमुख क्षेत्रों को आकर्षक रेखाचित्रों, चार्ट और तथ्यात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया। सोमवार को मानक पेट्रोकेम के ओनर नितिन जैन और इंश्योरेंस एक्सपर्ट अंकुर गोयल मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. कमलदीप जिंदल के साथ विभिन्न कक्षाओं के बाहर लगाए गए डिस्प्ले बोर्ड का अवलोकन किया। इस दौरान छात्राओं ने अतिथियों को अपने-अपने बोर्ड पर प्रस्तुत विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और 'शक्ति की सप्तधारा...